MP: लोकायुक्त की कार्रवाई, हेड कांस्टेबल 4500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया

उज्जैन। नागदा में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को हेड कांस्टेबल को 4500 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। हेड कांस्टेबल ने फरियादी से एफआईआर दर्ज नहीं करने की एवज में रिश्वत को मांग की थी।

दरअसल, आवेदक बृजेश विश्वकर्मा और एक व्यक्ति के बीच पैसों के लेन-देन का मामला था। जिसको लेकर बिरला ग्राम में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल योगेन्द्र सेंगर मामले में शिकायत पर कार्रवाई न करने के लिए उप निरीक्षक आनंद सोनी ने नाम पर रिश्वत मांगी थी।

लोकायुक्त ने मामले को संज्ञान में लेते हुए हेड कांस्टेबल योगेंद्र सेंगर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कांस्टेबल के खिलाफ धारा 7 भष्ट्राचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले में उप निरीक्षक आनंद सोनी का नाम भी सामने भी आया था। अब उप निरीक्षक के खिलाफ भी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles