MP jal sansadhan vibhag: विनोद देवड़ा बने जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता..?

भोपाल। जल संसाधन में प्रभारी मुख्य अभियंता विनोद देवड़ा को प्रमुख अभियंता (ENC) बनाया गया है। इस सम्बन्ध में आज शाम को आदेश जारी किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार विभाग में वर्तमान में चीफ इंजीनियर स्तर का एक भी अफसर नहीं है। दस अधीक्षण यंत्री हैं। इनमें से पांचवें नंबर के एस ई को  enc नियुक्त किया है।
वरिष्ठता क्रम के अनुसार  सेवक राम उइके गुणवत्ता इकाई परिषद भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर) पहले, डी.एल. वर्मा प्रभारी मुख्य अभियंता नर्मदा घाटी विकास प्राधिरण भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर) दूसरे, विनोद सिंह टेकाम प्रभारी आयुक्त (सीएडीए) भोपाल तीसरे और  जोश सिंह कुशरे संचालक रिसर्च भोपाल चौथे नंबर पर हैं। इनसे जूनियर विनोद देवड़ा को प्रमुख अभियंता बनाया गया है।
देवड़ा वर्तमान में प्रभारी मुख्य अभियंता नर्मदा ताप्ती इंदौर हैं। लेकिन मूल रूप से अधीक्षण यंत्री हैं और अधीक्षण यंत्री की वरिष्ठता सूची में पांचवे नंबर पर हैं। जो अधिकारी हाई कोर्ट गए थे, वो वरिष्ठ थे, पर उनमें से किसी को प्रभार नहीं दिया गया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles