MP: शहडोल के प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक vipin पटेल निलंबित

भोपाल । राज्य शासन द्वारा प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रण शहडोल विपिन पटेल को निलंबित कर दिया गया है। श्री पटेल को समर्थन मूल्य पर शिवपुरी जिले की सेवा सहकारी संस्था को एक किसान द्वारा विक्रय किये गए गेंहू का भुगतान नही होने पर समाधान ऑनलाइन में की गई शिकायत एवं परीक्षण के बाद निलंबित किया गया है। श्री पटेल तत्समय शिवपुरी जिले में जिला आपूर्ति अधिकारी और जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम के प्रभारी थे।
निलंबन अवधि में श्री पटेल का मुख्यालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय भोपाल रहेगा। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles