MP: IFS एसोसिएशन… मोहंता अध्यक्ष और विजय सचिव बने

भोपाल। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक हरिशंकर मोहंता आईएफएस एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाए गए। इसके पहले वीएस अन्नागिरी एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। एसोसिएशन की उपाध्यक्ष सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की संचालक राखी नंदा,  वन विहार डायरेक्टर विजय कुमार को सचिव और विदिशा डीएफओ हेमंत यादव को सह सचिव बनाया गया है।
IFS एसोसिएशन विभागीय समन्वय, सेवा हितों की रक्षा, पारस्परिक संवाद और वन अधिकारियों के संगठनात्मक हितों के लिए कार्य करता है। हरिशंकर मोहंता को विभाग में एक अनुशासित, निष्पक्ष और नीतिगत अधिकारी के रूप में जाना जाता है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में एसोसिएशन की भूमिका और अधिक सशक्त और सक्रिय होगी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles