MP: हरदा कलेक्टर-एसपी ने सीहोर में रोकी न्याय यात्रा:पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के पीड़ित सीएम से मिलने निकले, जिले की सीमा पर रोका

भोपाल। हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के पीड़ितों की न्याय यात्रा को रोकने कलेक्टर और एसपी शनिवार को सीहोर जिले की सीमा पर पहुंच गए। दोनों अफसरों ने पीड़ितों की मांगे पूरी करने के आश्वासन दिया, लेकिन वे भोपाल जाने की बात पर अड़े हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री मालिक को बीमारी के कारण जमानत मिल गई। अब वो हमें धमकी दे रहा है। इसके बाद कलेक्टर आदित्य सिंह और एसपी अभिनव चौकसे ने मांगें पूरी करने की बात लिखित में भी देने को कहा।

img 20241116 1516215568416287466413528

पीड़ितों को उचित मुआवजा व पुनर्वास की मांग को लेकर यात्रा संयोजक हेमंत चौहान के नेतृत्व में 14 नवंबर को पीड़ित मुख्यमंत्री निवास भोपाल के लिए निकले थे। न्याय पदयात्रा नेमावर, संदलपुर होते हुए थाना नेमावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन दीपगांव में शुक्रवार रात रुकी। शनिवार सुबह यात्रा जिला सीहोर के थाना गोपालपुर नर्मदा स्कूल के पास पहुंची। यात्रा में 33 महिला पुरुष व बच्चे शामिल हैं। यहां यात्रा को प्रशासन पुलिस ने रोक लिया।

हरदा कलेक्टर-एसपी खुद मौके पर पहुंचे
हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह, एसपी अभिनव चौकसे सहित जिले के अधिकारी पदयात्रा कर रहे परिवारों को समझाइश देने व यात्रा खत्म करने पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को दो-दो लाख रुपए की सहायता लिखित में देने की बात कही।
ज्यादातर लोगों का कहना है कि मुआवजे की पूरी राशि और टूटे मकानों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के पास जाना चाहते हैं। हम अपनी न्याय यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। करीब 2 घंटे की समझाइश के बाद भी हरदा प्रशासन और पीड़ित परिवारों के बीच गोपालपुर के पास चर्चा जारी है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles