MP: SP साहब को  सैल्यूट करना भरी पड़ गया टीआई को, ग्वालियर के मॉल में कर रहे थे शॉपिंग

ग्वालियर। मुरैना के रिठौरा थाना प्रभारी को ग्वालियर मॉल में शापिंंग के दौरान जिले के एसपी से मुलाकात भारी पड़ गई। एसपी ने टीआई को बिना अनुमति के अपना थाना छोड़ने को लेकर सस्पेंड कर दिया। रिठौरा टीआई को सस्पेंड करने खबर मुरैना में चर्चा का विषय बनी हुई है।

रिठौरा थाना टीआई जितेंद्र दौहरे मंगलवार रात करीब आठ बजे ग्वालियर के मॉल में परिवार के साथ शॉपिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात जिले के एसपी से हो गई। अब एसपी के अचानक सामने आते ही टीआई ने उन्हें सैल्यूट भी किया। हालांकि उस समय तो एसपी ने उनसे कुछ नहीं कहा। लेकिन बाद मुरैना वापस आते ही एसपी ने उनके सस्पेंशन का आदेश निकाल दिया।

अब टीआई को पुलिस लाइन में रहना होगा और उन्हें रोजाना गणना में शामिल होना होगा। आदेश में बताया गया कि टीआई ने थाना छोड़ने से पहले न किसी वरिष्ठ अफसर या एसपी से अनुमति नहीं ली और बिना अनुमति के थाना छोड़ दिया। एसपी ने इसे अनुशासन हीनता माना और सस्पेंड कर दिया।

एसपी के आदेश के मुताबिक अब टीआई को पुलिस लाइन में सुबह शाम की गणना में शामिल होना होगा और बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। निलंबन के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा।

img 20241128 1654023771204350594834786

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles