MP: लोकायुक्त भोपाल की बड़ी कार्यवाही: रिश्वत लेते हुए तीन सरकारी कर्मचारी रंगे हाथ पकड़े गए

भोपाल। लोकायुक्त भोपाल की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत ग्यारसपुर के अंतर्गत ग्राम बोरी रामपुर के सचिव गिरवर सिंह यादव, जनपद पंचायत के बाबू सहायक ग्रेड तीन सुरेश शर्मा और कंप्यूटर ऑपरेटर गोवर्धन कुशवाह को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई थी, जिसमें आवेदक गोलू लोधी उर्फ हिम्मत सिंह लोधी ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर को बताया था कि उसके चाचा चिरोंजीलाल की मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद शासन द्वारा उनकी पत्नी के खाते में 2 लाख रुपये की सहायता राशि भेजी गई थी। लेकिन, इस राशि के खाते में आने के बाद से सचिव गिरवर सिंह यादव ने गोलू लोधी पर 10000 रुपये की रिश्वत देने का दबाव डाला था।

लोकायुक्त टीम ने कृषि उपज मंडी, विदिशा के मुख्य गेट पर आरोपी सचिव गिरवर सिंह यादव को आवेदक से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद, गिरवर सिंह यादव वही राशि सुरेश शर्मा को देने के लिए जनपद पंचायत कार्यालय गया। जब सुरेश शर्मा ने रिश्वत की राशि गोवर्धन कुशवाह को देने के लिए कहा, तो गिरवर ने जैसे ही 5000 रुपये गोवर्धन को दिए, लोकायुक्त की टीम ने सूझ-बूझ और तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles