MP: CM मानिट में 78 हजार से ज्यादा शिकायतें लंबित, इकबाल बैंस और वीरा राणा ने किया नजरअंदाज, अनुराग जैन हुए सख्त

भोपाल। प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया यानी चीफ सेक्रेटरी किस तरह काम करते रहे हैं, इसका खुलासा मुख्य सचिव कार्यालय को विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतें के अंबार से साफ लगाया जा सकता है। नए नियक्त हुए सीएस अनुराग जैन ने जब मुख्य सचिव कार्यालय को प्राप्त होने वाली शिकायतों यानी सीएस मानिट की समीक्षा करवाई तब पता चला कि पूर्ववर्ती CS वीरा राणा और इकबाल सिंह बैंस ने इन शिकायतों के निराकरण में कोई रुचि ही नहीं दिखाई। हालत यह है कि सीएस मानिट में 78 हजार से ज्यादा शिकायतें लंबित हैं।

57 विभागों से संबंधित प्रकरण
यह सभी शिकायतें 57 विभागों से संबंधित हैं। इनमें नागरिकों और संस्थाओं द्वारा राज्य सरकार को भेजी गई शिकायतें भी शामिल हैं। ये शिकायतें सीएस मानिट पोर्टल पर दर्ज की गई हैं। मुख्य सचिव कार्यालय ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि वे इन शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करें और पोर्टल पर फॉलोअप की जानकारी दर्ज करें।

पूर्व सीएस ने नहीं ली कोई रुचि
हालांकि अधिकृत रूप से कोई कुछ नहीं कह रहा है, मगर जब इतनी बड़ी संख्या में शिकायतें पेंडिंग देखीं तो चीफ सेक्रेटर अनुराग जैन ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करी है। साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि शिकायतों का यह अंबार पूर्व पूर्व CS वीरा राणा और इकबाल सिंह बैंस के कार्यकाल का है। जिन्होंने इनके निराकरण की ओर ध्यान ही नहीं दिया। इससे साफ है कि इससे पूर्व के चीफ सेक्रेटरी किस तरह काम करते रहे हैं।

img 20241119 171119202098626546841562

गृह विभाग पर सबसे अधिक भार
गृह विभाग के नाम पर लंबित 14,051 मामलों के साथ, यह विभाग सूची में सबसे ऊपर है। अन्य विभागों में भी हजारों शिकायतें लंबित हैं, जिनके त्वरित निपटारे की आवश्यकता है।

मुख्य सचिव ने जारी किए सख्त निर्देश
मुख्य सचिव ने सभी विभाग प्रमुखों को नोटिस भेजा है और इन मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मामलों का सही तरीके से ट्रैक करें और नागरिकों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles