MP: टेम्पल ट्रेल्स के तहत इतिहास प्रेमी युवाओं ने किया भोजपुर में हेरिटेज वॉक-

भोपाल। भोजपुर के परमारकालीन शिव मंदिर और आसपास के परिवेश को इतिहास और पुरातत्व की दृष्टि से युवाओं के समझने के उद्देश्य के साथ टेम्पल ट्रेल्स- भोजपुर का आयोजन आज भोजपुर में शाम 3:30 बजे से हुआ। वॉक लीडर और रिसर्चर शिवाजी राय ने बताया कि हेरिटेज वॉक में प्रवेश निःशुल्क था और इसमें भोपाल क्षेत्र के इतिहास, कला, संस्कृति और मंदिर स्थापत्य जैसे विषयों पर युवाओं के साथ रोचक संवाद हुआ, इस हेरिटेज वॉक में सबसे पहले परमार भोज द्वारा बनवाए गए उस प्राचीन बाँध को देखा जो बेतवा नदी के बहाव को रोककर भोजताल झील का निर्माण करता था, हेरिटेज वॉक के अंतर्गत शिवलिंग बनाने की प्राचीन वर्कशाप के साथ उस स्थान को भी एक्सप्लोर किया गया जहाँ ग्यारहवीं सदी में मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को काटकर तराशा जाता था, हेरिटेज वॉक का समापन भोजेश्वर शिवमंदिर पर मंदिर निर्माण वास्तु कला और मूर्ती शिल्प के रूचिपूर्ण विवेचन के साथ हुआ, इस आयोजन में अलग अलग प्रष्टभूमियों से आए प्रतिभागयों ने सहभागिता की जिन में विद्यार्थी, कवि, कलाकार, एवं डॉक्टर आदि पेशेवर शामिल थे । हेरिटेज वॉक का आयोजन पुरातत्व इंडिया के तत्वावधान में किया गया ।

img 20241118 wa00254647511323711787892
img 20241118 wa0024804230189910752140

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles