MP: आचार संहिता हटते ही होगी मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी

भोपाल। आदर्श आचार संहिता के हटते ही मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होने की जानकारी सामने आ रही है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक सर्जरी के तहत युवा आईएएस और आईपीएस अफसरों को बड़े जिलों की कमान मिल सकती है। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक प्रशासनिक सर्जरी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की  मुख्य सचिव वीणा राणा से चर्चा हो चुकी है। मुख्य सचिव कार्यालय मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार ग्रेडेशन लिस्ट के आधार पर अफसरों के नाम की सूची  तैयार कर रहा है।

माना जा रहा है कि आईएएस अफसरों की नई पदस्थापना चुनावी फीडबैक और आदर्श आचार संहिता के दौरान जिलों में अफसरों की समीक्षा के आधार पर होगी। जिनका फीडबैक खराब होगा, ऐसे आईएएस ऑफिसर मंत्रालय भेजे जाएंगे। नेताओं व विधायकों से पटरी नहीं बैठने के कारण कई मैदानी अफसर हटाए जा सकते हैं। मुख्य सचिव की ओर से सूची तैयार कर सीएम को भेजी जाएगी। सीएम की मोहर लगने के बाद सूची जारी होगी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles