MP IAS: पी नरहरि, नवनीत कोठारी सहित 55 अधिकारी होंगे पदोन्नत, इसी सप्ताह होगी डीपीसी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता मेंआईएएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए इसी सप्ताह विभागीय प्रमोशन कमेटी(डीपीसी) हो रही है। प्रमोशन के बाद अगले सप्ताह 55 अधिकारी प्रमुख सचिव (पीएस), सेक्रेटरी, एडिशनल सेक्रेटरी पद पर पदोन्नत हो जाएंगे।
जानकारी के अनुसार प्रमुख सचिव पद पर दो अधिकारी नवनीत मोहन कोठारी और पी नरहरि पदोन्नत होंगे। यह दोनों अधिकारी 2001 बच के आईएएस हैं। सुपर टाइम स्केल यानी सचिव पद पर 2009 बैच के 20 अधिकारी प्रमोट होंगे। इन अधिकारियों के नाम है: प्रियंका दास, अविनाश लवानिया, तरुण कुमार पिथोड़े, सूफिया फारूकी अली ,अभिषेक सिंह,धनराजू एस,एलिया राजा टी, प्रीति मैथिल, अजय गुप्ता, अमित तोमर, तेजस्वी एस नायक, श्रीकांत भनोट, शैलबाला मार्टिन, वंदना वैद्य, अनुभा श्रीवास्तव, प्रबल सिपाहा ,शशि भूषण सिंह,सत्येंद्र सिंह, मनीष सिंह और अमरपाल सिंह।
इसके अलावा 33 अधिकारी एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर प्रमोट होंगे। यह सभी अधिकारी 2012 बैच के हैं। उनके नाम इस प्रकार हैं- पंकज जैन, अजय कटेसरिया, निधि निवेदिता, चंद्र मोहन ठाकुर, रोहित सिंह,सोमवंशी, प्रवीण सिंह, अनुराग वर्मा, प्रतिभा पाल, फटिंग राहुल अरदास, राजीव रंजन मीणा, बाकी कार्तिकेय,दीपक आर्य,हर्षिका सिंह, आशीष भार्गव, अवधेश शर्मा, कुमार पुरुषोत्तम, सुभाष कुमार द्विवेदी, रत्नाकर झा, तरुण भटनागर, नरेंद्र कुमार जैन, कृष्णदेव त्रिपाठी, अरविंद कुमार दुबे, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, केदार सिंह, राजेश बाथम, दिनेश कुमार मौर्य,विवेक चौधरी, राजेश कुमार ओगारे ,अरुण कुमार परमार और भारती जाटव ओगारे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles