MP: इंदौर में विजयवर्गीय ने की राहुल गांधी की तारीफ:बोले- राहुल गांधी गांव गांव पैदल चले; इसका फायदा विपक्ष को मिला

इंदौर । प्रदेश सरकार के मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी की तारीफ की है। उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे ये कहते नजर आ रहे हैं ‘जनता का जो जनादेश हो उसे स्वीकार करना चाहिए। राहुल जी ने भी कितनी मेहनत की है। पैदल चले बेचारे। गांव-गांव दौड़ लगाई। जिम-विम की उन्होंने। थोड़ा बहुत अगर उनका भी बढ़ गया.. प्रतिपक्ष भी अच्छा मजबूत होना चाहिए, हमारा मानना है।’

इंडिया गठबंधन को यूपी में मिले समर्थन को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस पर हम समीक्षा करेंगे। मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप को लेकर सभी ने मेहनत की है।छिंदवाड़ा कलस्टर का मुझे प्रभार दिया था, जिस पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी ने जमकर मेहनत की है। जनता के जनादेश को स्वीकार करना चाहिए।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles