MP Loksabha Election: इंदौर में वोटिंग प्रतिशत से बढ़ी भाजपा की टेंशन…?

इन्दौर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान जारी है. इस चौथे चरण में प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. कई जगहों पर मतदान बड़ी तेजी के साथ तो कई जगहों पर बारिश आंधी और तूफान की वजह से मतदान बहुत धीमा हो रहा है. पहले और दूसरे चरण में हुए कम वेाटिंग प्रतिशत से सब टेंशन में हैं. तो वहीं इंदौर लोकसभा सीट पर भी अभी तक सबसे कम मतदान सामने आया है।

इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद से ही ये सीट सुर्खियों में है. यहां पर कांग्रेस की तरफ से नोटा को वोट देने की अपील की थी. जिसके बाद बीजेपी ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया था. आज वोटिंग प्रतिशत के शुरूआती आंकड़ों में इंदौर सबसे पिछड़ा नजर आ रहा है. कई जगह वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा 50 प्रतिशत को पार कर चुका है तो वहीं इंदौर में ये आंकड़ा केवल और केवल 36 प्रतिशत है. जो न सिर्फ बीजेपी के लिए चिंता का विषय है बल्कि शासन प्रशासन के लिए भी बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है.

वहीं प्रशासनिक अमले की माने तो सुबह के बजाय दोपहर में मतदान प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है. अब देखना होगा कि कांग्रेस का कैंपेन क्या सच में इंदौर में असर दिखाता है या फिर वोटिंग प्रतिशत गिराता है.

इंदौर में सबसे कम मतदान
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर सोमवार दोपहर 1 बजे तक 48.52% वोट पड़े हैं. तो वहीं इंदौर में सबसे कम 36.60 प्रतिशत मतदान हुआ है. सबसे ज्यादा 52.11% वोटिंग देवास में हुई है. उज्जैन – 49.71%, खंडवा – 48.15%, खरगोन – 51.48%, धार – 49.37%, मंदसौर – 50.39% और रतलाम में रतलाम – 51.13% मतदान हुआ है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles