MP: ढह गया कमलनाथ का किला, छिंदवाड़ा में हारे नकुलनाथ

भोपाल। लोकसभा चुनाव में तमाम खुशियों के बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. 2019 में एक सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार खाता खोलने में भी नाकामयाब रही. जहां वो कई सीटों पर पीछे चल रही है, वहीं छिंदवाड़ा से नकुलनाथ को हार मिली है.
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को बीजेपी के उम्मीदवार बंटी साहू ने एक लाख 13 हजार 18 से मात दी है. पिछले चुनाव में कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से नकुलनाथ सांसद बने थे।

छिंदवाड़ा में हार पर कमलनाथ ने कहा, ”मतदाताओं का फ़ैसला सिरोधार्य है. छिंदवाड़ा मेरा परिवार है. मैंने अपना पूरा जीवन छिंदवाड़ा की सेवा में लगाया है और अपनी अंतिम सांस तक छिंदवाड़ा की सेवा करता रहूंगा.”

उन्होंने कहा, ”मैं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने जी-जान से मेहनत की है. हमें आगे और संघर्ष करना है और स्वर्णिम छिंदवाड़ा का निर्माण करना है.”

वहीं नकुलनाथ ने कहा, ”छिंदवाड़ा की जनता द्वारा मिला जनादेश स्वीकार है. मैं निर्वाचित सांसद श्री विवेक साहू को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि बीजेपी सरकार द्वारा रोके गए सिंचाई कॉम्प्लेक्स, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट, हॉर्टिकल्चर कॉलेज WCL की बंद पड़ी खदानों जैसे छिंदवाड़ा के सभी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वे सतत् कार्य करेंगे.”

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles