MP: कमलनाथ के भाजपा में जाने को लेकर फिर कैलाश विजयवर्गीय ने  दिया बयान

भोपाल। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले कमलनाथ के भाजपा में जाने को लेकर चर्चाओं का दौर काफी गर्म रहा था। बाद में इन अटकलों पर विराम लग गया, लेकिन अब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कमल नाथ की भाजपा में एंट्री को लेकर फिर बड़ा बयान देकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ के भाजपा में आने पर बात रखी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ अच्छे व्यक्ति है, यदि वह आते तो उनका स्वागत होता, हर किसी के लिए जगह नहीं है।

विजयवर्गीय ने इसके बाद भाजपा की चुनावी तैयारियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हम कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक बूथ पर काम कर रहे हैं। इंदौर के मतदाताओं से मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान करने का आग्रह करेंगे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles