MP: उत्तर भोपाल में निकली कांग्रेस की शानदार कार्यकर्ता रैली
इस बार हमें भोपाल का नया इतिहास लिखना है: श्रीवास्तव



भोपाल। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के समर्थन में आज पुराने भोपाल में विशाल कार्यकर्ता रैली निकाली गई। रैली में श्री श्रीवास्तव के साथ उत्तर भोपाल के विधायक आतिफ अकील, पूर्व मंत्री आरिफ अकील मुख्य रूप से शामिल हुए। श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हमें मिलकर भोपाल का नया इतिहास लिखना है। लोकसभा को जीत आपके सहयोग और आपकी सक्रियता से सुनिश्चित हो रही है। इस बार पूरे देश के साथ ही भोपाल का भी माहौल बदला हुआ है। यही कारण है कि बीजेपी के दिग्गज नेता बौखलाए हुए हैं। कुछ भी बयान दे रहे हैं। जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस ने हमेशा ही जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ा है। इस बार भी हम महंगाई, रोजगार, किसानों के मुद्दों पर चुनाव मैदान में हैं। जनता अब भ्रमित होने वाली नहीं है। रैली में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

गुरुद्वारा में मत्था टेका और सेन जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया
कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने आज सुबह अरेरा कॉलोनी स्थित कॉलोनी के गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश एवं भोपाल में अमन चैन की कामना की। गुरुद्वारा में पंथी जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया। यहां सिख समाज के लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने लंगर भी पाया।
इसके बाद उन्होंने सेन जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सेन समाज के अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास व अन्य उपस्थित लोगों में श्रीवास्तव को समर्थन और वोट देने का आश्वासन दिया। श्री श्रीवास्तव के साथ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी रहे।
इसके बाद अरुण श्रीवास्तव सीहोर गए और वहां उन्होंने कई मोहल्लों में जनसंपर्क किया।वहां लोगों ने उनका स्वागत किया और  उन्हें समर्थन के साथ ही वोट देने का आश्वासन दिया। श्री श्रीवास्तव के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
श्री श्रीवास्तव ने आज मिसरोद में भी  जनसम्पर्क किया और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। जनसंपर्क के दौरान श्री श्रीवास्तव को जनता का समर्थन मिला। उन्होंने कहा हमारा रिश्ता पुराना है और आगे भी ऐसा ही रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ नेता तुलसी राम पाटीदार, शालिग्राम, रविंद्र साहू झूमर वाला, राजू भटनागर (अध्यक्ष एनसीपी), डॉ. हरिराम पाटीदार, शरद पवार (ncp), अजय सिंह (अखिल भारतीय लोकतांत्रिक पार्टी), जेपी भगवान, महेश दुबे,विकास पाटीदार, आदि मौजूद रहे।

img 20240505 wa00095807526652440152414
MP: उत्तर भोपाल में निकली कांग्रेस की शानदार कार्यकर्ता रैली
इस बार हमें भोपाल का नया इतिहास लिखना है: श्रीवास्तव 5
img 20240505 wa00333071643600944942152
MP: उत्तर भोपाल में निकली कांग्रेस की शानदार कार्यकर्ता रैली
इस बार हमें भोपाल का नया इतिहास लिखना है: श्रीवास्तव 6
img 20240505 wa00277828598192881125001

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles