MP: बीना से कांग्रेस MLA बीजेपी में शामिल, सीएम यादव बोले-राहुल लॉन्च हुए तो इनकी सरकार चली गई

सागर । सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक निर्मला भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने आज सागर में सीएम मोहन यादव की सभा में पार्टी का दामन थाम लिया।विधायक निर्मला सप्रे सागर जिले में कांग्रेस की इकलौती विधायक थी। अब उनके भाजपा में जाने से जिले में कांग्रेस का कोई विधायक नहीं बचा है। निर्मला सप्रे एससी वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं, ऐसे में लोकसभा चुनाव के बीच उनका भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सागर के राहतगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। चुनावी सभा में उन्होंने कहा, ‘उन्हें (राहुल गांधी) खुद को मालूम नहीं है कि वे क्या करने वाले हैं?’

सीएम ने कहा, ‘2004 से 2014 तक कांग्रेस की सरकार अच्छी-खासी चल रही थी, लेकिन जैसे ही राहुल गांधी को लॉन्च किया, इनकी सरकार चली गई। 115 सांसद रह गए। 2019 में इन्हें फिर लॉन्च किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बना दिया गया लेकिन 115 में से सिर्फ 52 सांसद रह गए। उन्हें पद से भी इस्तीफा देना पड़ा।’

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles