MP: मुुख्यमंत्री मोहन यादव डालेंगे दिल्ली में डेरा, मोदी और शाह से मिलेंगे, सीएस और डीजीपी को लेकर भी होगी चर्चा..

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ( 19 जून ) से दो दिन दिल्ली में डेरा डालने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यादव का अब तक का यह सबसे महत्तवपूर्ण दौरा माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के कई महत्तवपूर्ण मुद्दों की फाइलें लेकर वे पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा सहित कई बड़े लोगों से मिल सकते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दोपहर बाद जबलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में वे आज और कल यानी दो दिन रुकेंगे। मुख्यमंत्री अपने साथ कई जरूरी फाइलें लेकर दिल्ली जा रहे हैं। जिनमें लोकसभा चुनाव में मिली जोरदार सफलता के बाद प्रदेश में भाजपा की स्थिति पर डेटा है। वे प्रदेश में पार्टी की आगामी गतिविधियों के बारे में लंबा विमर्श कर सकते हैं।
बड़े तबादलों पर भी होगी बात
दरअसल मोहन यादव के सीएम बनने के बाद से ही लगातार चुनाव का माहौल था। ऐसे में उनके दिल्ली दौरे या पीएम नरेंद्र मोदी से बैठकें हमेशा चुनाव को लेकर ही होती रहीं। यह पहली बार है, जब वे पूरा समय लेकर पीएम और दूसरे नेताओं से मिल सकेंगे। ऐसे में चर्चा यह भी है कि मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी की नियुक्ति को लेकर भी दिल्ली में चर्चा होगी।
केंद्र की योजनाओं को लेकर भी करेंगे बात
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद और केंद्र की योजनाओं को लेकर भी प्रधानमंत्री से बात कर सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश में पार्टी के माहौल पर भी मीटिंग करेंगे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles