MP : केशव सिंह बघेल कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष बने, अशोक जादौन ग्वालियर मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष और उदयवीर गुर्जर उपाध्यक्ष नियुक्त

भोपाल। केशव सिंह बघेल को मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि अशोक जादौन को ग्वालियर मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। उदयवीर सिंह गुर्जर ग्वालियर मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। अशोक जादौन विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के करीबी हैं।

केशव सिंह बघेल वर्तमान में ग्वालियर में जिला पंचायत सदस्य हैं। इससे पहले ग्वालियर ग्रामीण में भाजपा के जिला महामंत्री रह चुके हैं। वहीं महेन्द्र सिंह यादव पहले मप्र बीज विकास निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं।

बीजेपी के प्रकोष्ठों में संयोजकों की नियुक्ति
इधर बीजेपी के मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने के बाद अब प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को इंदौर के धीरज खंडेलवाल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनाए गए हैं। इंदौर के ही महेश पालीवाल को शिक्षक प्रकोष्ठ और कटनी के श्याम निषाद को मछुआरा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है।
गुरुवार को पूर्व विधायक कैलाश जाटव को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के तौर पर पूर्व विधायक रामलाल रौतेल की नियुक्ति की गई है।

इनके नामों की भी चर्चा
ग्वालियर के भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव को अपेक्स बैंक का चेयरमेन बनाए जाने पर सहमति बन गई है। उनके नियुक्ति आदेश जल्द जारी हो सकते हैं।

img 20260424 wa00611688216609259309508
img 20260424 wa00446718759839186791359

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles