MP: अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए भाजपा ने कांग्रेस से भाजपा में आए कमलेश शाह को बनाया उम्मीदवार

भोपाल। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस से भाजपा में आए कमलेश शाह को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
कमलेश शाह के बीजेपी जॉइन करने और विधायक पद से इस्तीफा देने की वजह से यहां उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 10 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और 13 जुलाई को नतीजे आएंगे।

14 जून से नामांकन, आखिरी तारीख 21 जून
अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए 14 जून से नामांकन शुरू हो जाएंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून है। 26 जून नाम वापसी की आखिरी तारीख है।

img 20240613 wa00204821644830013641986

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles