MP: इमरती देवी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का  विवादित बयान, कहा – रस खत्म हो गया है..

ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर एक  विवादित बयान दिया है।पटवारी का कहना था कि ‘इमरती देवी का रस खत्म हो गया है।पटवारी के इस बयान से आहत इमरती देवी ने कहा है कि वे पटवारी के खिलाफ एफआईआर कराएंगीं। भाजपा ने पटवारी के इस बयान पर कांग्रेसियों की मानसिकता को महिला विरोधी बताते हुए घेरा है।

असल में मुरैना में प्रियंका गांधी की सभा से लौटने के बाद गुरुवार की रात शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. देवेंद्र शर्मा के कमलसिंह के बाग स्थित निवास पर रात्रि भोज करने के लिए पहुंचे। जहां मीडिया से चर्चा करते हुए पटवारी ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के संबंध में ऐसे शब्द बोल दिए कि राजनीति गरमा गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के इन बिगड़े बोलों पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है। भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स पर लिखा कि- ‘क्या पटवारी सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी को इसी नजर से देखते हैं। ऐसा क्यों है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महिलाओं को अपमानित करने के लिए ऐसे शब्द ढूंढकर लाते हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles