BJP : वी डी शर्मा ने तोड़ा पटवा का रिकॉर्ड, अब होगी नये अध्यक्ष की ताजपोषी…

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा के नये अध्यक्ष की ताजपोषी तय होना है, लेकिन अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी है कि किसे मौका मिलेगा। बैतूल सांसद हेमंत खंडेलवाल का नाम चर्चा में है, पर भाजपा में किछ भी हो सकता है। आदिवासी अध्यक्ष के लिए असहमति बताई जा रही है। इस बीच वर्तमान अध्यक्ष vd शर्मा के नाम एक रिकार्ड जुड़ गया है। शर्मा सबसे ज्यादा समय तक पद पर रहने वाले अध्यक्ष बम गए हैँ। उन्होंने पूर्व सी एम पटवा का रिकॉर्ड तोड़ा है।

मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा लगातार सबसे लंबे समय (63 माह) से कुर्सी पर बने हुए हैं। यह रिकॉर्ड हैं। इससे पहले वरिष्ठ नेता सुंदरलाल पटवा लगातार 50 माह तक अध्यक्ष रहे। पहले कार्यकाल में पटवा 36 माह अध्यक्ष रहे। यानी पटवा करीब 86 माह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर रहे।

मालवा क्षेत्र के आठ नेता अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे। ग्वालियर- चंबल को चार बार मौका मिला, लेकिन बुंदेलखंड और विध्य क्षेत्र के हाथ अब भी खाली हैं। गाहे-बगाहे मांग उठती रही है कि बुंदेलखंड-विध्य के सूखे को भी खत्म किया जाए।

दो बार छग के नेता
1980 के बाद दो बार ऐसा भी हुआ है जब प्रदेश छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष बनने का मौका मिला है। साल 1990 से 1994 तक रायगढ़ के लख्खीराम अग्रवाल और 1997 से 2000 तक नंदकुमार राय प्रदेश अध्यक्ष रहे।

1980 से अध्यक्षों का कार्यकाल
अध्यक्ष – जिला – क्षेत्र – माह
सुंदरलाल पटवा – नीमच- मालवा- 36 महीने
कैलाश जोशी – देवास – मालवा – 16 महीने
शिवप्रसाद – चैनपुरिया -जबलपुर – महाकौशल – 9 महीने
सुंदरलाल पटवा- मालवा – 50 महीने
लख्खीराम अग्रवाल – रायगढ़ – (छग)
लक्ष्मीनारायण पांडे – रतलाम – मालवा – 41 महीने
नंदकुमार साय – रायगढ़ (छ्ग)
विक्रम वर्मा- धार- मालवा- 26 महीने
कैलाश जोशी – देवास – मालवा – 32 महीने
शिवराज सिंह चौहान – विदिशा – मध्य – 9 महीने
सत्यनारायण जटिया – उज्जैन – मालवा – 9 महीने
नरेंद्र सिंह तोमर – ग्वालियर – ग्वालियर-चंबल – 42 महीने
प्रभात झा – ग्वालियर – ग्वालियर-चंबल – 20 महीने
नरेंद्र सिंह तोमर – ग्वालियर – ग्वालियर-चंबल – 20 महीने
नंद कुमार सिंह चौहान – खंडवा – मालवा – 17 महीने
नंद कुमार सिंह चौहान – खंडवा – मालवा – 28 महीने
राकेश सिंह – जबलपुर – महाकौशल – 21 महीने
वीडी शर्मा – मुरैना – ग्वालियर-चंबल – 63 महीने

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles