UP IAS Transfer: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, नौ आईएएस इधर से उधर

लखनऊ। यूपी सरकार ने सोमवार देर रात 9 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। समाज कल्याण विभाग के सचिव समीर वर्मा को महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग में तैनात भूपेंद्र चौधरी को आयुक्त, खाद एवं रसद विभाग बनाया गया है।

इसी तरह प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल अफसर हीरालाल को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां बनाया गया है। सचिव रेरा प्रमोद कुमार उपाध्याय आयुक्त गन्ना एवं चीनी के पद पर भेजा गया है। जबकि गन्ना आयुक्त पीएन सिंह को दो माह के अवकाश पर जाने की वजह से प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

गृह विभाग के सचिव वैभव श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ बनाया गया है। बी. चंद्रकला को सचिव पंचायती राज बनाया गया है। उनके पास महिला कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव अमित कुमार सिंह को निदेशक पंचायती राज विभाग बनाया गया है। सिंचाई विभाग के सचिव नवीन कुमार जीएस को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल अफसर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles