तमिलनाडु CM स्टालिन अपने ही बागी से हारे, विजय की पार्टी 108 सीटों पर आगे

नई दिल्ली। इस चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर तमिलनाडु में हुआ है, जहां 2 साल पहले बनी विजय की पार्टी नंबर वन हो गई है। TVK ने 74 सीटों पर जीत दर्ज की है, 32 सीटों पर आगे चल रही है।

तमिलनाडु के मौजूदा CM एमके स्टालिन कोलाथुर सीट हार गए हैं। उन्हें TVK के बीएस बाबू ने 8000 से ज्यादा वोटों से हराया है। बाबू पहले DMK में थे। फरवरी 2026 में ही उन्होंने विजय की पार्टी जॉइन की थी।

अब TVK को सरकार बनाने के लिए 118 सीटों के साथ बहुमत हासिल करना होगा। एक्टर विजय के पिता चंद्रशेखर ने कहा है कि कांग्रेस चाहे तो TVK के साथ गठबंधन कर सकती है।

तमिलनाडु में DMK दूसरे नंबर पर: 173 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। TVK ने 82 और DMK+ ने 46 सीटों पर जीत दर्ज की है। AIADMK ने 38 सीटें जीत ली हैं।

Exit mobile version