Supreme court को मिले दो नए जज, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के लिए गुरुवार (18 जुलाई 2024) का दिन काफी खास रहा. मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आर. महादेवन ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने उन्हें शपथ दिलाई. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नोंगमईकापम कोटिस्वर सिंह ने भी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. इन्हें भी सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने शपथ दिलाई।

बता दें कि न्यायमूर्ति कोटिश्वर सिंह और आर. महादेवन की पदोन्नति को 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से दोनों न्यायाधीशों की सिफारिश किए जाने के कुछ दिनों बाद ही मंजूरी दे दी गई थी. कॉलेजियम ने दोनों न्यायाधीशों की सिफारिश करते समय पीठ में विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला था. न्यायमूर्ति सिंह और महादेवन के शपथ लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 हो जाएगी।

Exit mobile version