Railway:  17 डीआरएम का तबादला, मुदित मित्तल, सुदेशना सेन, अनुराग त्रिपाठी बने मंडल रेल प्रबंधक

नई दिल्ली. रेलवे बोर्ड ने 17 मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है. जो अधिकारी डीआरएम  बने हैं, उनमें तीन अफसर पूर्व में पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर में पदस्थ रह चुके हैं, जिनमें मुदित मित्तल जो पमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, जबलपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक पदस्थ रहेे, उन्हें मैसूर में पदस्थापना मिली है.
वहीं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेशना सेन पमरे के उप मुख्य विजिलेंस ऑफिसर, जबलपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक के पद पर कार्य कर चुकी हैं, को गुंटूर का डीआरएम नियुक्त किया गया है. वहीं अनुराग त्रिपाठी जबलपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के पद पर पदस्थ रह चुके हैं, को जोधपुर का डीआरएम बनाया गया है।
रेल मंत्रालय के अनुसार जहां डीआरएम का समय पूरा हो गया है, वहां से उनका ट्रांसफर किया गया है. इस तरह नये अधिकारियों की बतौर डीआरएम पोस्टिंग की गयी है. कुल 17 डीआरएम के तबादले रेलवे बोर्ड ने किया है. जिसकी सूची जारी की गयी है।

इनकी यहां हुई पोस्टिंग

राजू पी भदके         बदोदरा
पन्ना लाल               सलेम
रजनीश अग्रवाल       प्रयागराज
उदय सिंह मीना       दीनदयाल उपाध्याय
प्रदीप लक्ष्मणराव     नांदेड
अखिलेश मिश्रा         धनबाद
सुभाष सी चौधरी     संबलपुर
मो. मंजर हुसैन         तीनसुकिया
सुनील कुमार वर्मा   लखनऊ
मुदित मित्तल            मैसूर
सुदेशना सेन           गुंटुर
राजीव सक्सेना         सियालदह
अनुराग त्रिपाठी       जोधपुर.

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles