Rahul Gandhi : घुटनों से ऊपर पैंट.. हथेली पर मखाना.. पानी भरे खेत में उतर गए राहुल, किसानों से l हुई चर्चा…

कटिहार। राहुल गांधी का काफिला जैसे कटिहार में इंटर हुआ, वैसे ही मखाना के खेतों में काम करते किसान दिखने लगे। एक जगह पर राहुल गांधी ने पैंट को घुटनों तक चढ़ाया और सीधे किसानों के बीच पहुंच गए। खेत में 10-12 किसान काम कर रहे थे। राहुल ने उनसे जाकर मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। राहुल गांधी की यात्रा भागलपुर के नवगछिया से शुरू हुई। यात्रा जब कटिहार के कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में पहुंची, तब वे स्थानीय मखाना किसानों से मिले। इस दौरान वे किसानों के साथ तालाब में भी उतरे और मखाना निकाला। इस क्रम में उन्होंने किसानों से मखाना के तैयार होने की पूरी प्रक्रिया की भी जानकारी ली। राहुल ने किसानों की समस्याओं को भी जाना।

screenshot 20250824 1712216410741160801682330

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘बिहार दुनिया का 90% मखाना उगाता है, मगर दिन-रात धूप-पानी में मेहनत करने वाले किसान-मजदूर मुनाफे का 1% भी नहीं कमाते हैं। आज, इन किसानों से उनके खेतों में मिलकर उनकी आपबीती जानी। बड़े शहरों में 1000-2000 रुपए किलो बिकता है, मगर इन मेहनतकशों, पूरे उद्योग की नींव को, नाम मात्र का दाम मिलता है। कौन हैं ये किसान-मजदूर?’

राहुल गांधी ने आगे कहा कि अतिपिछड़े, दलित – बहुजन। पूरी मेहनत इन 99% बहुजनों की और फायदा सिर्फ 1% बिचौलियों का। वोट चोर सरकार को न इनकी कदर है, न फिकर – न आय दिया, और न ही न्याय। वोट का अधिकार और हुनर का हक एक सिक्के के दो पहलू हैं- और इन दोनों को ही हम खोने नहीं देंगे।’

कोढ़ा में मखाना किसानों से मिले राहुल

कटिहार के कोढ़ा में मखाना किसानों के बीच राहुल
राहुल गांधी यात्रा के दौरान लगातार लोगों से मिल रहे हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पहले से ही पूरी तरह से अलर्ट हैं। वोटर अधिकार यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत शनिवार को नवगछिया से हुई। ये यात्रा आज कटिहार से डुमर, भोला पासवान चौक, कोढ़ा होते हुए हसनगंज रोड, टिलास गांव होते हुए पूर्णिया पहुंचेगी।

मखाना के खेत में उतर गए राहुल गांधी
इस यात्रा में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन में शामिल अन्य घटक दलों के नेता भी शामिल हो रहे हैं। बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ जारी इंडिया ब्लॉक की वोटर अधिकार यात्रा के तीसरे चरण में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। वे दो दिन 26 और 27 अगस्त को इस यात्रा से जुड़ेंगी। इसके अलावा तीसरे चरण में यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी शामिल होंगे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles