DOPT : केंद्र में तीन अधिकारियों की नई पदस्थापना

भोपाल। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने शुक्रवार को कई अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी। इन नियुक्तियों में छत्तीसगढ़ कैडर के 2004 बैच के आईएएस अधिकारी प्रसन्ना आर को भी शामिल किया गया। उन्हें गृह मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।

2009 बैच के आईएएस अधिकारी राघव लंगर को केंदीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग NMC में सचिव (संयुक्त सचिव स्तर) पर तैनात किया गया है। वहीं, 2009 बैच की ही आईएएस अधिकारी ज्योति यादव को भी केंदीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण NHA में संयुक्त सचिव पद पर तैनात किया गया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles