नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 सीटों के करीब पहुंच गई है। वहीं असम में भी BJP की आंधी आई है और पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। तमिलनाडु में इस बार खेल ही बदल गया। ऐक्टर विजय की टीवीके बहुमत के करीब पहुंच गई है। इधर केरल में कांग्रेस गठबंधन ने जीत का दावा कर दिया है। पुडुचेरी में फिर से एनडीए की सरकार रिपीट होती नजर आ रही है।
पश्चिम बंगाल में संवेदनशील माहौल देखते हुए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बंगाल में एक तरफ जश्न मनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ, आसनसोल, बैरकपोर और बाकुरा में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के मामले सामने आ रहे हैं। बंगाल में संभावित चुनावी हिंसा को देखते हुए ही केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। इस बार तमिलनाडु, केरल और पुडुच्चेरी में भी जमकर मतदान हुआ था।
असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु के चुनाव परिणाम
असम में लगातार तीसरी बार बीजेपी हैटट्रिक लगा रही है। राज्य की 126 विधानसभा सीट से 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य को समेटे हुए इईवीएम, 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर खोली गईं। राज्य में मतदान 9 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 85.96 प्रतिशत मतदान हुआ था।
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ DMK एक बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में चुनाव लड़ रही थी, जहां उसके मुख्य प्रतिद्वंद्वी AIADMK के अलावा, अभिनेता और नेता विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) और सीमान की एनटीके जैसी नई पार्टियां भी मैदान में थीं। डीएमके राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही थी लेकिन टीवीके ने उसे झटका दे दिया है। केरल यूडीएफ और पुडुचेरी में एनडीए अच्छी बढ़त बनाए हुए है।
केरल में कांग्रेस के प्रदर्शन से खुश शशि थरूर, बंगाल में एक सीट आगे कांग्रेस
ECI Election Result 2026 in hindi live: केरल में यूडीएफ की जीत को लेकर शशि थरूर ने कहा कि जितना सोचा था उससे कहीं ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कांग्रेस ने किया है। श्चिम बंगाल विधानसभा सीटों के लिए हो रही मतगणना के लिए कुल 292 रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दोपहर ढाई बजे तक 193 सीटों पर बढ़त बनाई हुयी है जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को केवल 94 सीटों पर ही बढ़त हासिल हुयी है। कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को केवल एक -एक सीट पर बढ़त मिली है।
ममता बनर्जी की सीट पर रोचक हो रहा मुकाबला
ECI Election Result 2026 in hindi live: पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर 20 में से 11 दौर की मतगणना के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शुभेंदु अधिकारी पर बढ़त घटकर 9,475 मत रह गई और इसी के साथ सीट पर मुकाबला रोचक होता जा रहा है । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतों की गिनती की जा रही है। बनर्जी ने दूसरे दौर में लगे झटके से उबरते हुए बाद के चरणों में बढ़त बना ली। उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी अधिकारी ने दूसरे दौर में 1,558 मतों की बढ़त हासिल कर ली थी।
Share
4 May 2026, 02:59:04 PM IST
ECI Election Result 2026 in hindi live: असम की इन सीटों पर हो गया जीत-हार का फैसला
असम विधानसभा की 126 सीटों में से चार के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं जिनमें तीन सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एक सीट पर बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने जीत दर्ज की है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट सीट पर भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी से 23,182 मतों के अंतर से हार गए। धेमाजी सीट पर असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने कांग्रेस के शैलेन सोनोवाल को 32,229 मतों से पराजित किया। सीसीबारगांव सीट पर भाजपा के जिबन गोगोई ने रायजोर दल के दुलाल चंद्र बोरुआ को 40,593 मतों के अंतर से हराया।
