नई दिल्ली। संसद सत्र के छठे दिन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने NEET में धांधली को लेकर सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा- NEET एक कॉमर्शियल पेपर है। NEET में एक स्टूडेंट टॉपर हो सकता है, लेकिन अगर उसके पास पैसा नहीं है तो वो मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं ले सकता। हमने कहा कि एक दिन के डिस्कशन की मांग की। सरकार कहती है नहीं डिस्कशन नहीं होगा।
वहीं, सुप्रीम कोर्ट में NEET UG के रीएग्जाम के खिलाफ 5 कैंडिडेट्स ने याचिका दायर की है। इन कैंडिडेट्स ने 5 मई को हुए ओरिजिनल एग्जाम को कैंसिल करने की बजाय देश के सभी कैंडिडेट्स की OMR शीट का रिइवैल्यूएशन किए जाने की अपील की है।
याचिकाकर्ताओं ने कहा कि मनमाने ढंग से परीक्षा रद्द कर देना उनके मौलिक अधिकारों – आर्टिकल 14, 19 (समानता का अधिकार), आर्टिकल 21 (जीने का अधिकार, व्यक्तिगत स्वतंत्रता) का हनन है।