नई दिल्ली। ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के मेडिकल सर्टिफिकेट में घोटाले के बाद अब एक के बाद एक कई अफसरों के नाम सामने आ रहे हैं, जिन्होंने नौकरी पाने के लिए फर्जीवाड़ा किया। इसी में एक नाम है- ज्योति मिश्रा । सोशल मीडिया पर ज्योति मिश्रा की खूब चर्चा हो रही है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने फर्जी तरीके से SC कैटेगरी में UPSC में नौकरी पाई है।
पता चला है वो फर्जी जाति प्रमाण पत्र से कहीं बड़ा मामला है. ये मामला चौंका देने वाला है. साल 2022 में UPSC का रिजल्ट आया. उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक X पोस्ट किया. इसके अनुसार, UPSC की 2021 वाली परीक्षा में UP पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरेश मिश्रा की बेटी ज्योति मिश्रा को 432वां रैंक मिला था.
यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर सुरेश मिश्रा की बेटी ज्योति मिश्रा स्पेन में Indian Foreign Services ( IFS ) का प्रोबेशन पीरियड सर्व कर रही है। उन पर आरोप हैं कि ज्योति ने एससी कैटेगरी से UPSC की परीक्षा पास करी है। मगर इस खबर को पूरा पढ़िए… सच्चाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
एससी कैटेगरी से पास की परीक्षा
पूजा खेडकर का विवाद बढ़ने के बाद लोगों ने ट्रेनी IFS अफसर ज्योति मिश्रा को भी घेरना शुरू कर दिया। लोगों ने UPSC 2021 के रिजल्ट के आधार पर यह दावा किया कि ज्योति मिश्रा ने एससी कैटेगरी से कैसे परीक्षा पास कर ली ? सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर विवाद छिड़ गया।
सिलेक्शन जनरल कैटेगरी में IFS के लिए हुआ है। वायरल हो रही लिस्ट में जो ज्योति है वो हरियाणा की है, जिसका चयन IAS के लिए हुआ है। इस पोस्ट में यह भी कहा गया कि ज्योति मिश्रा का नाम दूसरी लिस्ट में था। हालांकि अब यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया है।
इसके अलावा ज्योति के कुछ समर्थक भी इस विवाद में शामिल हो गए हैं। एक यूजर ने वो लिस्ट भी शेयर की है, जिसमें UPSC की चयन लिस्ट में ज्योति मिश्रा का जनरल कैटेगरी में नाम है।
ज्योति का जनरल कैटेगिरी से चयनित होने का दावा-
ज्योति का साल 2021 में जारी UPSC रिजल्ट में चयन हुआ था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी इस मौके पर उन्हें बधाई दी थी। एक सामान्य एएसआई की बेटी का UPSC में चयन हो जाने पर ज्योति को बहुत बधाइयां भी मिली थी। लेकिन इस पूरे मामले की सच्चाई कुछ और ही है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने ज्योति को दी बधाइयां-
यूपी पुलिस परिवार की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2021 में ज्योति मिश्रा,(D/O सुरेश नारायण मिश्र,एस.आई. कमिश्नरेट लखनऊ) को 432 रैंक,आदित्य वर्मा,(S/O संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर मिर्ज़ापुर)को 200 रैंक एवं चित्रांशु गौतम पुलिस उपाधीक्षक को 630 रैंक हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/XgOXSH99Wr
ज्योति का कभी नहीं हुआ UPSC में चयन
जब मामला बढ़ने पर इसकी पड़ताल शुरू हुई, तो हकीकत सामने आई। UPSC साल 2021 का पूरा रिजल्ट खंगालने के बाद पता चला कि ज्योति मिश्रा का नाम इसमें है ही नही। ज्योति ने कभी UPSC की परीक्षा पास ही नहीं की।
UPSC की चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट में दो ज्योति हैं। एक ज्योति यादव जो ओबीसी कैटेगरी से चयनित हुई है। दूसरा नाम कैंडिडेट ज्योति का है जो एससी कैटेगरी से चयनित हुई है। Jyoti Mishra का नाम किसी लिस्ट में नहीं है।