INC: कांग्रेस ने सैम पित्रोदा को फिर बनाया इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख

ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पित्रोदा की फिर से नियुक्ति की।

पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव के दौरान आठ मई को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, अपने एक बयान में उन्होंने भारतीयों को लेकर नस्लीय टिप्पणी की थी। पित्रोदा ने कहा था, ‘‘पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं।’’

Exit mobile version