IAS: कौन है वह रेवेन्यू सेक्रेटरी, जिसके खिलाफ CBI चलाएगी मुकदमा…!

नई दिल्ली। एक आईएएस ऑफिसर पर जम्मू-कश्मीर में बिना एलिजिबल व्यक्तियों को वित्तीय लाभ के बदले हथियार लाइसेंस जारी करने का आरोप लगा था. अब CBI उन पर मुकदमा चलाएगी।

जिनकी हम बात कर रहे हैं, उनका नाम कुमार राजीव रंजन है. आरोप लगने के बाद जम्मू-कश्मीर के राजस्व विभाग के सचिव कुमार राजीव रंजन के खिलाफ केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में हुए हथियार लाइसेंस घोटाले में CBI को मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है. वह पहले जम्मू के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) के पद पर तैनात थे. कुमार राजीव रंजन उन नौ आईएएस अधिकारियों में से एक हैं, जिन पर यह गंभीर आरोप लगाए गए थे।

कुमार राजीव रंजन 2010 बैच के AGMUT कैडर के IAS ऑफिसर हैं. वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. उन्होंने UPSC सिविल सेवा की परीक्षा में 866 रैंक हासिल की थी. उन्होंने विनोबा भावे यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की हैं. वह इस परीक्षा में फार्स्ट डिवीजन से पास आउट हैं. इसके उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा को पास करके IAS ऑफिसर बन गए. LBSNAA से ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग रेवेन्यू डिपार्टमेंट में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर हुई।

इसके अलावा IAS कुमार राजीव रंजन कई अहम पदों पर भी रह चुके हैं. इससे पहले वह जम्मू और कश्मीर भूमि अभिलेख प्रबंधन एजेंसी के सीईओ का पदभार संभाल चुके हैं. वह सर्वेक्षण और भूमि अभिलेख, जम्मू और कश्मीर में कमिश्नर के पद पर भी रहे हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles