DOPT : आरए चंद्रशेखर कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) नियुक्त

नई दिल्ली। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आरए चंद्रशेखर को कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गई। केरल कैडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी शेखर वर्तमान में आसूचना ब्यूरो में विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। 14 जून के आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एक अगस्त 2025 को या उसके बाद पदभार ग्रहण करने की तिथि से कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) के रूप में शेखर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने बताया कि शेखर अगले महीने के अंत में हरिनाथ मिश्रा की सेवानिवृत्ति के बाद नई भूमिका संभालेंगे।

सचिव (सुरक्षा), विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) का प्रशासनिक प्रमुख होता है। एसपीजी प्रधानमंत्री और उनके आधिकारिक आवास पर साथ रहने वाले परिवार के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करता है। सुनील कुमार झा को भी नई जिम्मेदारी एक अन्य आदेश में सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक सुनील कुमार झा को अग्निशमन सेवाएं, सिविल डिफेंस और होमगार्ड का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। बिहार कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी झा को 31 जनवरी 2027 को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक के कार्यकाल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। वह विवेक श्रीवास्तव का स्थान लेंगे जो 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

screenshot 20250615 1707222128259064270295457

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles