केरलम में कांग्रेस ने खत्म किया वनवास, 63 सीटों के साथ बनी सबसे बड़ी पार्टी

नई दिल्ली। केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता में ऐतिहासिक वापसी की है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, केरलम में कांग्रेस ने 10 साल का वनवास ख़त्म कर लिया है। केरलम में कांग्रेस ने 140 सीटों में से 63 सीटें जीती है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने केरलम चुनाव में 22 सीटें हासिल की है। इसके साथ ही एक बार फिर केरलम में कांग्रेस ने वापसी कर ली है। वहीं मुख्यमंत्री पिनारई विजयन अपनी सीट बचाने में सफल हुए हैं। पिनारई विजयन ने अपने गृह क्षेत्र धर्मदम से 19 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर ली है।

Exit mobile version