पटना। बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं, जिसमें दरभंगा की ग्रामीण एसपी के पद पर कार्यरत रही काम्या मिश्रा को भी मुख्यालय ने पदस्थापन की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय भेज दिया है. बता दें कि उन्होंने 6 अगस्त 2024 को अपने पद से निजी कारणों को लेकर इस्तीफा दे दिया था।
इस्तीफा देने के बाद मुख्यालय ने उनके इस्तीफे को स्वीकृति नहीं दी, लेकिन उन्हें 180 दिनों की छुट्टी दे दी गई थी. IPS काम्या मिश्रा ने अगस्त में निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था लेकिन सरकार ने उनके इस्तीफे पर कोई फैसला स्वीकृत नहीं किया. लेकिन गृह विभाग ने नवंबर में उन्हें 180 दिनों की छुट्टी दे दी थी।
काम्या मिश्रा अपने कार्यकाल में जहां भी गई वहां बेहतरीन काम किया. काम्या मिश्रा ने 22 साल की उम्र में ही 2019 बैच में पहले प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली थी. जिसमें उन्हें पहले हिमाचल प्रदेश कैडर मिला था लेकिन 2021 में उन्होंने अपना तबादला बिहार कैडर में करवा लिया था. तब से वह बिहार में अपना योगदान दे रही थी।
काम्या मिश्रा एक बेहतरीन अधिकारी के रूप में जानी जाती है. वहीं काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज दीक्षित भी 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वह अभी फिलहाल गोपालगंज में SP के पद पर कार्यरत है. इससे पहले वह मुजफ्फरपुर में सिटी एसपी के पद पर तैनात थे. काम्या मिश्रा और अवधेश दीक्षित की शादी 2021 में हुई थी।