IPS Empanelment For GOI: केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए MP से अतुलकर, देसावतु और रुचिका चयनित

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तीन अधिकारियों को इंस्पेक्टर जनरल (IG) पदों पर नियुक्त करने के लिए एम्पैनल किया है। जिसमें IPS सचिन कुमार अतुलकर, कृष्णावनी देसावतु और रूचिका जैन शामिल हैं। यह तीनों अधिकारी 2007 बैच के हैं।

केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कुल 65 अधिकारियों को इंस्पेक्टर जनरल (IG) और समकक्ष पदों पर नियुक्त करने के लिए एम्पैनल किया है। इस लिस्ट में 2007 बैच के 57 अधिकारी शामिल हैं, जबकि 8 अधिकारी ऐसे हैं जो पहले किसी कारणवश छूट गए थे और उन्हें अब Initial Leftover श्रेणी के तहत एम्पैनल किया गया है।

MP कैडर से 3 अफसरों को मिली जगह
एमपी कैडर से तीन वरिष्ठ आईपीएस अफसरों को IG रैंक के लिए एम्पैनल किया गया है। इनमें सचिन कुमार अतुलकर (Sachin Kumar Atulkar) कृष्णावनी देसावतु (Krishnavani Desavatu) और रूचिका जैन (Ruchika Jain) शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों की गिनती अनुशासनप्रिय और कार्यकुशल अधिकारियों में होती है, और अब उन्हें IG स्तर की जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलेगा।

screenshot 20250512 1141184145147620601768998

पहले छूटे हुए बैचों के अफसरों को भी मिली मंजूरी
एम्पैनल सूची में पुराने बैचों से 8 अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें पहले किसी कारण से एम्पैनल नहीं किया गया था। अब इन्हें भी IG रैंक पर नियुक्ति के लिए उपयुक्त माना गया है।

screenshot 20250512 1141188634505273365894617

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles