Army Chief: ले. जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए सेना प्रमुख

नई दिल्ली। भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 30 जून की दोपहर से अगले सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। मौजूदा सेनाध्यक्ष जनरल मनोज सी पांडे 30 जून को कार्यालय छोड़ रहे हैं। परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) और अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने लंबे समय तक जम्मू-कश्मीर में सेवाएं दी हैं।

सरकार ने 25 मई को छठवें चरण के चुनाव के बाद 26 मई को थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को एक महीने का सेवा विस्तार दिया था। इस वजह से वह 30 जून तक इस पद पर बने रहेंगे। इससे पहले वे 31 मई को रिटायर होने वाले थे। रक्षा मंत्रालय का कहना था कि आर्मी रूल्स, 1954 के नियम 16 ए (4) के तहत ये सेवा विस्तार दिया गया था।

Exit mobile version