IAS अवि प्रसाद ने डिप्टी सेक्रेटरी से रचाई तीसरी शादी, दोनों पूर्व पत्नियां हैं कलेक्टर..

भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों तीसरी शादी  की वजह से सुर्खियों में हैं। वेलेंटाइन डे से ठीक 3 दिन पहले उन्होंने 2017 बैच की आईएएस, डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता खाकरे से विवाह किया। खास बात यह है कि आइएएस अवि प्रसाद की यह तीसरी शादी है। उनकी पूर्व की दोनों पत्नियां भी आईएएस अधिकारी हैं और कलेक्टर का दायित्व संभाल रहीं हैं।

आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद प्रदेश के कई जिलों में जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर रह चुके हैं। वर्तमान में वे मध्यप्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में पदस्थ हैं।

मूल रूप से यूपी के अवि प्रसाद उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद कम्पीटीशन की तैयारियों में जुट गए। वे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर चुन लिए गए। बतौर मैनेजर पोस्टिंग के ही अवि प्रसाद ने सिविल सर्विसेज क्रेक किया। वर्ष 2013 में आईपीएस सेलेक्ट हुए थे। यूपीएससी वर्ष 2014 की परीक्षा में उन्हें 13वीं रैंक मिली।
अवि प्रसाद ने राजनीति बहुत करीब से देखी है। उनके दादा टम्बेश्वर प्रसाद उर्फ बच्चा बाबू चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रहे हैं। यही कारण है कि वे राजनेताओं को खुद पर कभी हावी नहीं होने देते।
आईएएस अवि प्रसाद ने दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान निकट आईं आईएएस रिजु बाफना से विवाह किया था पर यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला। कुछ ही साल में दोनों अलग हो गए। रिजु बाफना अभी शाजापुर की कलेक्टर हैं।

screenshot 20260215 1320448386586299736522791

आंध्र प्रदेश की 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से उन्होंने दूसरी शादी की। विवाह के बाद मिशा सिंह ने एमपी केडर ले लिया पर अवि प्रसाद से करीब चार साल में संबंध विच्छेद हो गए। वे अभी रतलाम कलेक्टर हैं।
11 फरवरी को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में विवाह बंधन में बंधे
आईएएस अवि प्रसाद ने अब 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से तीसरी शादी की है। 11 फरवरी को दोनों कूनो राष्ट्रीय उद्यान में विवाह बंधन में बंधे। अंकिता धाकरे वर्तमान में राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles