Bhopal : नायब तहसीलदार पर महिला ने फेंकी स्याही: तहसील कार्यालय में किया जमकर हंगामा  

भोपाल। भोपाल के बैरागढ़ में पदस्थ नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार पर एक महिला ने तहसील में घुसकर स्याही फेंक दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला किसी जमीन विवाद के एक प्रकरण को लेकर दफ्तर पहुंची थी। मामले में कोहेफिजा पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार 4-5 बजे की है। जिस समय यह घटना हुई, उस समय नायब तहसीलदार ऑफिस में काम निपटा रहे थे। तभी एक महिला दफ्तर में पहुंची और अहिरवार पर स्याही फेंक दी। नायब तहसीलदार अहिरवार ने बताया, महिला उपासना जौहरी है। निशातपुरा में मकान के कब्जे से संबंधित एक मामला है। हाईकोर्ट से कार्रवाई नहीं करने को लेकर स्टे है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles