MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से

भोपाल। विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक से पांच दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा सचिवालय जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा। पांच दिन के छोटे सत्र में अनुपूरक बजट समेत चार विधेयक लाए जा सकते हैं। जहां विधेयकों को लेकर विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं तो विधानसभा सचिवालय ने भी सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
शीतकालीन सत्र को लेकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बीच चर्चा के बाद सत्र बुलाने का प्रस्ताव राज्यपाल मंगुभाई पटेल को भेजा गया था, जिसकी मंजूरी राज्यपाल ने दे दी है। अब जल्द ही इसका नोटिफिकेशन किया जाएगा। यह सत्र एक से पांच दिसंबर तक चलेगा, जिसमें विधायकों के सवालों की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होगी। विधायक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह के सवाल कर सकेंगे। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही सवाल लगाने के साथ विधायकों के ध्यानाकर्षण और अन्य प्रस्तावों की समय अवधि तय होगी।
अरविंद शर्मा रहेंगे प्रमुख सचिव की भूमिका में
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इस बार प्रमुख सचिव की भूमिका में अरविंद शर्मा रहेंगे। शर्मा एक अक्टूबर से विधानसभा के नए प्रमुख सचिव बनाए गए हैं। इसके पहले अवधेश प्रताप सिंह विधानसभा के प्रमुख सचिव रहे हैं, जो 30 सितंबर को रिटायर होने के बाद मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के सदस्य बनाए गए हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles