एक दिन पहले बीजेपी में शामिल हुए, दूसरे दिन रणजीत सिंह गिल के घर पर सतर्कता ब्यूरो का छापा

चंडीगढ़। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने अकाली दल के पूर्व नेता और प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी रंजीत सिंह गिल के परिसरों पर शनिवार को छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। गिल के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब वह एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार शाम अपने सरकारी आवास पर गिल का भाजपा में स्वागत किया। सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों ने चंडीगढ़ स्थित गिल के आवास पर छापेमारी की। हालांकि, इस कार्रवाई के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

गिल ने हाल ही में शिरोमणि अकाली दल (SAD) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कभी शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल का करीबी माना जाता था। गिल ने 2017 और 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में खरड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। गिल ने शुक्रवार को भाजपा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति विश्वास जताया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles