भोपाल सहित लोकायुक्त के तीन एस पी बदले गये

भोपाल। लोकायुक्त पुलिस महानिदेशक ने तीन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैँ। आदेश के मुताबिक, लोकायुक्त कार्यालय भोपाल संभाग से हटाकर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार राठौर को सागर संभाग भेजा गया है। वहीं सागर संभाग से हटाकर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा को रीवा संभाग भेजा गया है। वहीं रीवा संभाग में पदस्थ सुनील पाटीदार को भोपाल संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Exit mobile version