रेपो रेट में बदलाव नहीं; ब्याज दर 5.25% पर बरकरार
मुंबई रिजर्व बैंक ने नए वित्त वर्ष की दूसरी मीटिंग में रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.25% पर बरकरार रखा है। इससे लोन महंगे नहीं होंगे और EMI नहीं बढ़ेगी। साथ ही RBI ने वित्त-वर्ष 2027 के लिए अपने GDP ग्रोथ के अनुमान को 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया। इसके अलावा वित्त-वर्ष 2027 में रिटेल महंगाई के अनुमान को 4.6% से बढ़ाकर 5.1% किया है।
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 5 जून को मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी के फैसलों की जानकारी दी। इससे पहले अप्रैल में भी रेपो रेट में बदलाव नहीं हुआ था। RBI ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में ब्याज दर 0.25% घटाकर 5.25% की थी। RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है, उसे रेपो रेट कहते हैं। जब RBI रेपो रेट घटाता है तो बैंक इस फायदे को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं।
रिजर्व बैंक ने नए वित्त वर्ष की दूसरी मीटिंग में रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.25% पर बरकरार रखा है। इससे लोन महंगे नहीं होंगे और EMI नहीं बढ़ेगी। साथ ही RBI ने वित्त-वर्ष 2027 के लिए अपने GDP ग्रोथ के अनुमान को 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया। इसके अलावा वित्त-वर्ष 2027 में रिटेल महंगाई के अनुमान को 4.6% से बढ़ाकर 5.1% किया है।
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 5 जून को मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी के फैसलों की जानकारी दी। इससे पहले अप्रैल में भी रेपो रेट में बदलाव नहीं हुआ था। RBI ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में ब्याज दर 0.25% घटाकर 5.25% की थी। RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है, उसे रेपो रेट कहते हैं। जब RBI रेपो रेट घटाता है तो बैंक इस फायदे को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं।
रिजर्व बैंक का अनुमान- इस साल महंगाई बढ़ेगी, विकास दर घटेगी, लोन महंगे नहीं होंगे
