BCCI के नए चेयरमैन बने मिथुन मन्हास, सिलेक्शन कमिटी में इन 2 दिग्गजों को मिली जगह

बीसीसीआई की 94वीं वार्षिक आम बैठक के बाद बोर्ड के नए चेयरमैन का ऐलान हो गया है। मिथुन मन्हास अब बीसीसीआई के नए चेयरमैन होंगे। इसके अलावा सिलेक्शन पैनल में भी बदलाव किए गए हैं। पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह को सिलेक्शन कमिटी में जगह मिली है। 28 सितंबर को मुंबई में आयोजित हुई बीसीसीआई की 94वीं वार्षिक आम बैठक यानी एजीएम में कई फैसले लिए गए। रोजर बिन्नी का कार्यकाल बीसीसीआई बॉस के तौर पर खत्म हो गया है। उनकी जगह अभी तक राजीव शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष थे, लेकिन अब मिथुन मन्हास इस कुर्सी को संभालेंगे।
दिल्ली डेयरडेविल्स से IPL डेब्यू हुआ
रणजी में अच्छा परफॉरमेंस देने के चलते मन्हास का सिलेक्शन IPL के पहले सीजन में हो गया। उन्होंने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स से IPL डेब्यू किया। फिर साल 2011 में IPL में पुणे वॉरियर्स इंडिया से जुड़े। 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा बने।
J&K क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर रहे
मन्हास साल 2023 में जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) में क्रिकेट ऑपरेशन्स डायरेक्टर बने। J&K क्रिकेट स्ट्रक्चर को मजबूत करने में योगदान दिया। साथ ही, घरेलू क्रिकेट के खिलाड़ियों को तैयार करने पर काम किया।
राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष बने रहेंगे
राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष और देवजीत सैकिया सचिव पद बने रहेंगे। वहीं, कर्नाटक और भारत के पूर्व स्पिनर रघुराम भट कोषाध्यक्ष बने हैं। पूर्व कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया नए संयुक्त सचिव होंगे।





