MP : धार में कर्जमाफी को लेकर आंदोलन, 4 हजार किसानों ने नेशनल हाईवे जाम किया

धार। मध्यप्रदेश के 4 जिले बड़वानी, धार, खरगोन और खंडवा जिले के किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने धार के खलघाट में नेशनल हाईवे-52 पर चक्काजाम कर दिया है। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और कर्जमाफी समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
किसानों का कहना है कि पिछले 5 महीने में हमने सरकार को कई आवेदन दिए, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। हमारी मांगे अब केंद्र सरकार से है। केंद्र सरकार ने 22 उद्योगपतियों का 11 लाख 41 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया है। तो किसानों का 9 हजार करोड़ का कर्ज क्यों माफ नहीं किया जा रहा। जब तक मांगे पूरी नहीं होती, उठेंगे नहीं।
जिस फोरलेन पर सोमवार सुबह से किसान आंदोलन कर रहे हैं। उसकी एक लेन से पुलिस ने ट्रैफिक शुरू कर दिया, जिससे किसान नाराज हो गए और वाहनों के सामने आकर खड़े हो गए। इसके बाद पुलिस ने वाहनों को वापस लौटाना शुरू कर दिया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles