बिहार पहुँचे पीएम मोदी, पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई 2025 को बिहार दौरे पर पहुंचे और पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया, जिसकी लागत करीब 1200 करोड़ रुपये है। यह टर्मिनल सालाना 1 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। इसके साथ ही पीएम ने बिहटा एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव की आधारशिला रखी और राज्य में कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की शुरुआत की, जिनमें एनएच-119ए, एनएच-319बी, एनएच-119डी और नया गंगा पुल शामिल हैं।

पटना में पीएम मोदी का रोड शो ‘तिरंगा यात्रा’ के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें पूरे मार्ग पर तिरंगा झंडे और “ऑपरेशन सिंदूर” के पोस्टर लगाए गए है। बीजेपी ने इस कार्यक्रम को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता से जोड़ा, जबकि विपक्ष ने इसे राजनीतिक स्टंट बताया।

Related Articles