PM मोदी को मंत्री प्रहलाद पटेल ने सौंपा 108 नदियों के उद्गम स्थल का जल, बेटी ने खुद बॉक्स बनाकर रखे जल कलश

भोपाल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिँह पटेल ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मंत्री पटेल ने पीएम को दो सालों में 108 नदियों के उद्गम की यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश भर से संकलित किए गए 108 जल कलश भेंट किए।

मंत्री पटेल ने अपनी नर्मदा परिक्रमाओं पर लिखी गई किताब ‘परिक्रमा-कृपा सार’ भी प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की। प्रहलाद पटेल ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा से जुड़े अन्य प्रसंगों पर आधारित एक दूसरी किताब भी जल्दी प्रकाशित होगी।

screenshot 20251014 0032018996833869747762688

मंत्री की बेटी फलित ने बनाया अखरोट की लकड़ी का बॉक्स
मंत्री प्रहलाद पटेल ने 2024 और 2025 में एमपी से निकलने वाली 108 नदियों के उद्गम स्थलों की यात्रा की। इस दौरान नदियों के उद्गम स्थलों से भरे गए जल कलशों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करने के लिए मंत्री पटेल की आर्किटेक्ट बेटी फलित सिंह पटेल ने खुद एक बॉक्स तैयार कराया। इस बॉक्स में कांच की शीशियों में 108 नदियों के उद्गमों का जल भरा गया। इस बॉक्स के कवर पर नदियों के उद्गम स्थलों का मैप और अंदर नदियों के उद्गमों के नाम लिखे गए हैं।

मंत्री बोले- दो साल में 108 नदियों के उद्गम की यात्रा की
मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि यह पुस्तक उनके दो सालों की मेहनत और साधना का परिणाम है। उन्होंने दो बार नर्मदा परिक्रमा की है। उसी अनुभव, आस्था व तपस्या को इस पुस्तक में समर्पित भाव से संजोया है।
यह पुस्तक न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि भारतीय संस्कृति में नदियों और परिक्रमा की परंपरा का भी जीवंत दस्तावेज है।

पीएम ने पटेल के आध्यात्मिक प्रयास की तारीफ की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्री प्रहलाद पटेल के इस आध्यात्मिक प्रयास की तारीफ की और उनके समर्पण को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि ‘परिक्रमा कृपा सार’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि मातृ नर्मदा और भारत की जल संस्कृति के प्रति श्रद्धा का साकार रूप है।

मोहन भागवत ने किया था किताब का विमोचन
प्रहलाद पटेल की पुस्तक का विमोचन पिछले महीने 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ पर इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने किया था।

पीएम से मुलाकात के बाद मंत्री पटेल ने X पर लिखा…
प्रधानमंत्री से भेंट कर ‘परिक्रमा-कृपासार’ और 108 नदियों के जल का संग्रह भेंट किया। यह मेरे दो वर्षों की तपस्या है। प्रधानमंत्री के स्नेह और समय के लिए आभार। यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि श्रद्धा, संस्कृति और समर्पण की भावनाओं से ओतप्रोत एक आध्यात्मिक संगम बन गई।

screenshot 20251014 0034462659881719010662265
screenshot 20251014 0031566818312757848003447

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles