14 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना
उमेश जोगा परिवहन आयुक्त, अंशुमन यादव खेल संचालक और संजय कुमार होंगे भोपाल पुलिस कमिश्नर

भोपाल। राज्य शासन ने आज भारतीय पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं। उमेश जोगा प्रदेश के नये परिवहन आयुक्त बनाए गए हैं, जबकि अंशुमन यादव नये खेल संचालक होंगे। संजय कुमार भोपाल के नये पुलिस कमिश्नर होंगे।
जारी आदेश के अनुसार पंकज कुमार श्रीवास्तव, भापुसे (1992), विशेष पुलिस महानिदेशक, एन्टी नक्सल ऑपरेशन, पुलिस मुख्यालय, भोपाल (विशेष पुलिस महानिदेशक, एस.टी.एफ / सी.आई.डी. / सतर्कता पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार) को विशेष पुलिस महानिदेशक, सी.आई.डी, पुलिस मुख्यालय, बनाया गया है एवं विशेष पुलिस महानिदेशक, सतर्कता पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से आए अनंत कुमार सिंह, भापुसे (1994) को विशेष पुलिस महानिदेशक / प्रबंध संचालक, म. प्र. पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन, के. पी. वेंकटेश्वर राव, भापुसे (1995)  एडीजी, नारकोटिक्स, पुलिस मुख्यालय को एडीजी तकनीकी सेवाएँ, पुलिस मुख्यालय एवं  एडीजी, एन्टी नक्सल ऑपरेशन, पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
उमेश जोगा, भापुसे (1997) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन को परिवहन आयुक्त म.प्र. ग्वालियर (परिवहन विभाग को सेवाएं सौंपते हुए), डी. श्रीनिवास वर्मा, भापुसे (1997) एडीजी, मुख्यालय को एडीजी नारकोटिक्स, पुलिस मुख्यालय एवं अ एडीजी, एसटीएफ, पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार, परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा, भापुसे (1998) को एडीजी पीटीआरआई भोपाल, अंशुमन यादव, भापुसे (1998) एडीजी पुलिस मुख्यालय को संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, म.प्र. (सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंपते हुए) नियुक्त किया गया है। खेल संचालक राकेश गुप्ता, भापुसे (1999) को एडीजी उज्जैन जोन, अभय सिंह, भापुसे (2002) आईजी, भोपाल (देहात) जोन को आईजी  (योजना) पुलिस मुख्यालय, भोपाल, हरिनारायण चारी मिश्र, भापुसे (2003) पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल को आईजी (एससीआरबी) पुलिस मुख्यालय, संजय कुमार भापुसे (2004) आईजी, बालाघाट जोन को पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल, संजय तिवारी, भापुसे (2004) आईजी  (योजना) पुलिस मुख्यालय को आईजी, भोपाल (देहात) जोन, सुश्री चैत्रा एन.. भापुसे (2006) आईजी (एससीआरबी) पुलिस मुख्यालय को आईजी, शहडोल,
ललित शाक्यवार, भापुसे (2008)आईजी, शिकायत एवं मानव अधिकार, पुलिस मुख्यालय को आईजी पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट जोन पदस्थ किया गया है। नवीन पदस्थापना के फलस्वरूप मो. शाहिद अबसार, भापुसे (1996) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय, भोपाल (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीआरआई तथा संचालक, म.प्र. पुलिस अकादमी, भौंरी, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार) केवल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय, भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

img 20260129 wa0005281293695146598219168538
img 20260129 wa0004281292865013249479828549

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles