MP : अपनी तो जैसे तैसे कट जाएगी पर… कलेक्टर मिशा सिंह ने जमकर किया डांस

रतलाम: धुलेड़ी यानि होली के एक दिन बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर होली का रंग चढ़ा है. रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ जमकर होली खेली और डीजे पर खूब डांस किया है. वहीं रतलाम कलेक्टर निशा सिंह का इस मौके पर किया गया डांस सोशल मीडिया पर जमकर सर्कुलेट हो रहा है. गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित कलेक्टर के बंगले पर प्रशासनिक अधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाई. इस दौरान अधिकारियों ने गुलाल से जमकर होली खेली और डीजे साउंड पर खूब डांस किया है.

होली के एक दिन बाद मनती है पुलिस और प्रशासन की होली
दरअसल, मालवा क्षेत्र में धुलेटी के त्यौहार के एक दिन बाद पुलिस और प्रशासन होली मनाती है. खासकर उन अधिकारी और कर्मचारीयों की ड्यूटी होली के मौके पर फील्ड में लगी होती है. गुरुवार को रतलाम में कलेक्टर मिशा सिंह के बंगले पर होली का आयोजन रखा गया था. एसपी अमित कुमार, अपर कलेक्टर, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, एडिशनल एसपी, सीएसपी, सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

कलेक्टर ने किया अपनी तो जैसे-तैसे पर डांस

इस दौरान रतलाम कलेक्टर और एसपी अन्य अधिकारियों के साथ डीजे की धुन पर जमकर थिरके है. आमतौर पर बेहद शांत और गंभीर नजर आने वालीं रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह होली के त्योहार पर खुद को डीजे की धुन पर डांस करने से रोक नहीं पाईं. इसके बाद मशहूर फिल्मी गाने “अपनी तो जैसे तैसे कट जाएगी आपका क्या होगा जनाब ए आली” पर महिला अधिकारियों के साथ डांस किया.

रतलाम में पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली

कलेक्टर मैडम का यह डांस सोशल मीडिया पर भी सर्कुलेट हो रहा है और पसंद किया जा रहा है. रतलाम एसपी अमित कुमार ने भी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ गुलाल उड़ाकर और डीजे पर डांस कर जमकर होली मनाई है. बताते चलें रतलाम में आज स्थानीय अवकाश भी है और होली के मौके पर कानून व व्यवस्था संभालने वाले अधिकारियों को होली का जश्न मनाने का मौका भी मिला है. जिसका भरपूर लाभ बड़े से लेकर छोटे शासकीय कर्मचारियों ने भी उठाया है.

screenshot 20260308 1318254275959609773872767

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles